Deoria News: नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोहा
देवरिया, सितम्बर 5 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। परिसर कृष्णमय वातावरण से सराबोर नजर आया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। आकर्षण का केंद्र प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों का राधा एवं श्रीकृष्ण के वेश में मनमोहक रूप सज्जा रहा। नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।विद्यार्थियों द्वारा नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किया गया। कृष्ण भक्ति से ओत-प्रोत गीतों और नृत्य से वातावरण भक्तिमय हो गया। विद्यार्थियों ने प्रतिभा, उत्साह और आत्मविश्वास का बेहतर प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य श्वेता श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, सत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.