देवरिया, नवम्बर 16 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सोमवार की शाम राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने सलेमपुर के नदावर घाट पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। उन्होंने छठ व्रती महिलाओं के साथ विधि-विधान से छठी मइया की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।इस दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। राज्यमंत्री ने छठ पर्व की महत्ता बताते हुए कहा कि यह पर्व लोक आस्था, पवित्रता, प्रकृति और सूर्य उपासना का प्रतीक है। छठी मइया की पूजा से परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की कामना की जाती है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ा सैलाब उन्होंने व्रती महिलाओं और क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व...