देवरिया, जुलाई 14 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सलेमपुर की बोर्ड बैठक सोमवार को चेयरमैन श्रीराम यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बरसात के मौसम को देखते हुए जल निकासी, नाले-नालियों की सफाई और नगर की स्वच्छता व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। वहीं कई सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग भी उठाई।बैठक में नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नाले-नालियों की नियमित सफाई कराने पर चर्चा हुई। साथ ही मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए फॉगिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। नगर को स्वच्छ और जलजमाव मुक्त बनाने के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने पर भी सहमति बनीं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश के पहले नाले चोक, जलभराव की आशंका सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को ...