Deoria News: नगर पंचायत गेट के सामने ट्रक की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत
देवरिया, जुलाई 26 -- Deoria News: लार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के कस्बा वार्ड में नगर पंचायत गेट के सामने ट्रक की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पीआरबी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। रमेश सोनकर (48) पुत्र नरेश सोनकर निवासी मदरहा थाना गोला जनपद गोरखपुर लार के वैसकरनी वार्ड में अपने रिश्तेदार काशी सोनकर के घर आए थे। शनिवार की देर रात नगर पंचायत गेट के सामने एक ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिससे मौके पर ही रमेश सोनकर की मृत्यु हो गई। पीआरबी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। इसके साथ ही मौके से ट्रक चालक को ट्रक के साथ पकड़ कर थाने लेकर चली गई।उक्त संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.