देवरिया, अक्टूबर 6 -- Deoria News: सुरौली, हिन्दुस्तान संवाद। एक दिन पहले नकटा नाले में स्नान करने के दौरान डूबे किशोर का शव सोमवार की सुबह रुद्रपुर कोतवाली के कल्लीडाढ़ से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। किशोर का शव बरामद होने के बाद परिवार में मातम छा गया।

किशोर की पहचान रुद्रपुर थाना क्षेत्र के रानियहवां उर्फ चिरईगोड़ा निवासी राहुल चौहान(17) पुत्र दिनेश चौहान इंटरमीडिएट का छात्र था। रविवार की सुबह 10 बजे अपने दोस्तों के साथ नकटा नाले में नहाने के लिए घर से कुछ दूर सुरौली थाना क्षेत्र के तरैनी पुल पर गया। पुल पर पंहुचकर वह साथियों के साथ नाले में छलांग लगा दिया और डूबने लगा। मौजूद उसके दोस्त उसे बचाने की कोशिश किए, लेकिन बचा नहीं सके और वह पानी में लापता हो गया। दोस्तों की सूचना पर परिजन मौके प...