Deoria News: नए ओवरब्रिज निर्माण को लेकर लोगों का शुरू हुआ विरोध
देवरिया, अगस्त 10 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के कसया रेलवे ढाला के समीप बनने वाले ओवरब्रिज को लेकर विरोध शुरू हो गया है। रविवार को शहर के भीखमपुर रोड में बैठक कर पुराने ओवरब्रिज से Y-आकार में जोड़ने, स्थायी अंडरपास का निर्माण तथा रेलवे मालगोदाम को हटाने की भी मांग की गई। बैठक में व्यापारियों समेत अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ओवरब्रिज बनाना ही है तो पुराने ओवरब्रिज से Y-आकार में जोड़कर उसे भीखमपुर रोड की ओर उतारा जाए तथा भीखमपुर रोड पर स्थायी अंडरपास का निर्माण कराया जाए। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और अनावश्यक तोड़फोड़ एवं विस्थापन से बचा जा सकेगा। लोगों का कहना था कि शहर के बीच में रेलवे मालगोदाम स्थित है। इसे अन्य जगह स्थानान्तरित कर दिया जाए। इसके चलते शहर में भारी वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.