देवरिया, सितम्बर 7 -- Deoria News: तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। अलग-अलग स्थानों पर बनाए गए 14 पंडालों में राधा-रानी, भगवान श्रीकृष्ण, गोपियों और ग्वाल-बालों की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। थाना रोड स्थित न्यू गोल्डन क्लब, गुप्ता आयरन स्टोर के पास, एसबीआई के समीप राधा युवा क्लब और युवा शक्ति क्लब सहित अन्य पूजा समितियों ने पंडालों को भव्य रूप दिया। शुक्रवार देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद मंदिरों और पंडालों में भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने पटाखे फोड़कर जन्मोत्सव की खुशी मनाई। दो दिन तक चले मेले में शनिवार और रविवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे पहुंचे। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: मटकी फोड़ प्रतियोगिता में उमड़े युवक-युवति...