Deoria News: धान कुटाई मशीन की चपेट में आई घायल महिला की मौत
देवरिया, जुलाई 31 -- Deoria News: सुरौली, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के छितरूआ गांव में धान कुटवाते समय ट्रैक्टर से संचालित धान कुट्टी मशीन की चपेट में आई महिला की गोरखपुर में इलाज के दौरान बुधवार की रात मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।छितरूआ गांव निवासी चंद्रावती (60) पत्नी लल्लन यादव बुधवार को दरवाजे पर ट्रैक्टर से संचालित धान कुट्टी मशीन से धान कुटवा रही थीं। इसी दौरान उनका बाल मशीन के पट्टे में फंस गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मशीन बंद कर किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। घटना के बाद परिजन चंद्रावती को देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.