देवरिया, सितम्बर 28 -- Deoria News: प्रतापपुर, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बलिवन खास गांव में रविवार को कथित धर्म परिवर्तन की सूचना मिलने पर पुलिस एक प्रार्थना सभा में पहुंच गई। पुलिस ने सभा का संचालन कर रहे पादरी को पूछताछ के लिए श्रीरामपुर थाने ले जाकर पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल धर्म परिवर्तन के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामकुंवर के घर पर पिछले करीब एक वर्ष से प्रत्येक रविवार को प्रभु यीशु मसीह की प्रार्थना सभा आयोजित की जाती है। इसमें आसपास के गांवों और दूर-दराज क्षेत्रों से भी लोग शामिल होने आते है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सभा में आने वाले कुछ लोगों ने प्रार्थना से बीमारियां ठीक होने जैसी बातें बताई। इसी बीच पुलिस को कथित धर्म परिवर्तन कराए जाने की स...