Deoria News: धमकी देने और वाहनों के शीशे तोड़ने के मामले में तीन पर केस
देवरिया, सितम्बर 28 -- Deoria News: खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। दरवाजे पर पहुंचकर धारदार हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देने और दो वाहनों के शीशे तोड़ने के आरोप में खुखुन्दू पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।थाना क्षेत्र के परसिया मिश्र गांव निवासी अजय तिवारी पुत्र स्व. पवहारी शरण तिवारी ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि 25 सितंबर की रात करीब एक बजे गांव के तीन लोग धारदार हथियार लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि तीनों जान से मारने की धमकी देने लगे। भय के कारण अजय दरवाजा बंद कर घर के अंदर चले गए। आरोप है कि इसके बाद आरोपितों ने दरवाजे पर खड़े दो वाहनों के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर परसिया मिश्र गांव निवासी विजय शंकर मिश्र व दिनेश चंद्र मिश्र तथा मईल थाना क्षेत्र के कटियारी गांव निवासी भोला तिवारी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.