Deoria News: धमकी देकर 8.50 लाख रुपये की ठगी, केस
देवरिया, सितम्बर 12 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले में साइबर अपराध तेजी से बढ़ने लगा है। अब एक व्यक्ति को धमकी देकर उसके खाते से जालसाजों ने 8 लाख 50 हजार रुपये उड़ा दिया। हालांकि साइबर थाने में शिकायत पीड़ित ने की तो पुलिस सक्रिय हो गई और रुपये को होल्ड कर दिया है। अब जल्द ही उस रुपये को संबंधित के खाते में वापस कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।भलुअनी थाना क्षेत्र के ग्राम बाघा चौरी हाटा निवासी ध्रुवदेव चौहान को फोन कर साइबर अपराधियों ने धमकी दी और परिवार के लोगों को फंसाने की बात कही। इसके बाद उनका डिटेल पूछ लिया और धीरे-धीरे उनके खाते से 8 लाख 50 हजार रुपये उड़ा दिया। इसके बाद वह अपने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दिए तो उनके पैर तले जमीन ही खिसक गई। परिवार के लोग तत्काल उन्हें लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.