देवरिया, सितम्बर 29 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिले में पाक्सो एक्ट के प्रावधानों एवं विधिक परिणामों पर विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ है। 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में पाक्सो कानून की विभिन्न धाराओं, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 तथा पीड़ित बालक बालिकाओं के पहचान व गोपनीयता बनाये रखने के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जायेगी।जिला न्यायाधीश धनेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में सोमवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में 200 विद्यालयों के नोडल एवं शिक्षकों शिक्षिकाओं का प्रशिक्षण व संवेदीकरण कार्यशाला हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना ने कहा कि सभी विद्यालयों में न्यायिक अधिकारियों के व्यक्तिगत रूप से पहुंचना संभव नहीं है, इसलिए शिक्षकों क...