देवरिया, अक्टूबर 16 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। लखनऊ के ताल कटोरा थाना क्षेत्र के रहने वाले पांच लोगों के विरुद्ध सदर कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।देवरिया शहर के मेहड़ा पुरवा की रहने वाली स्वपना श्रीवास्तव का आरोप है कि उनकी शादी 28 जनवरी 2022 को छवि श्रीवास्तव पुत्र काली प्रसाद निवासी सी 4377 सेक्टर 13 राजाजी पुरम आवास कालोनी थाना ताल कटोरा लखनऊ के साथ उचित दान दहेज देकर हुई। इसके बाद वह अपने ससुराल के लिए विदा हो गई। एक वर्ष तक तो सबकुछ ठीक-ठाक चलता रहा। लेकिन इसके बाद ससुराली दहेज में दो लाख रुपये की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। कइ्र बार उन्होंने पिटाई की। हर बार पंचायत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया गया, लेकिन ससुराली नहीं माने।...