देवरिया, अक्टूबर 22 -- Deoria News: गौरीबाजार।, हिन्दुस्तान संवाद। दो बाइक में मंगलवार को आमने-सामने टक्कर हो गईं। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बाइक सवार सगे भाईयों में एक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर ककवल चौराहे के समीप मंगलवार देर शाम दो बाइकें आमने-सामने से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक पर सवार खैराबनुआ निवासी गौतम (20) पुत्र शिवलाल प्रसाद, इसी गांव के बुनेला प्रसाद (27) पुत्र रामसुभग व दूसरे बाइक पर सवार विशुनपुरा निवासी सागर (19) पुत्र जयनाथ व छोटा भाई आदित्य प्रजापति(18) गंभीर रुप से घायल हो गए। बाइकों के टकराने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दुर्घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पहुंची पुलिस लहूलुहान चारों घायल बाइक सवारों को एंबुलें...