Deoria News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो गंभीर घायल
देवरिया, जुलाई 14 -- Deoria News: भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भाटपाररानी-मझौली मार्ग पर महुआबारी पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायलों की पहचान भाटपाररानी थाना क्षेत्र के मधउर निवासी सूरजभान पांडेय तथा दूसरे घायल की पहचान मगहरा निवासी युवक के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: जीवा बिगहा के पास आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.