Deoria News: दो पुलों की गुणवत्ता पर उठने लगे सवाल, जांच में खुलेगी पोल
देवरिया, अक्टूबर 3 -- Deoria News: भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र में खनुआ नदी तथा रेलवे क्रासिंग पर बन रहे पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। इससे लोगों को निराशा हाथ लगी है। लोगों का कहना है कि इस वर्ष के अंत तक भटनी बाईपास मार्ग पर बन रहे आरओबी का कार्य पूरा होना था। अब निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने से इसका निर्माण भी समय से पूरा नहीं होगा, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 16 करोड़ की लागत से चखनी घाट पर बिहार को जोड़ने के लिए खनुआ नदी पर पुल का निर्माण शुरू हुआ था। सेतु निगम की ओर से चल रहे निर्माण के दौरान जून माह में बीम में दरार होने की जानकारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसकी जांच डीएम ने त्रिस्तरीय टीम को सौंपी थी। जांच में तकनीकी समस्या का हवाला देते हुए बीम को तोड़कर इसे दोबारा बनाया गया। भटनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.