Deoria News: दो नवंबर को साढ़े तीन घंटे बंद रहेगा आवागमन
देवरिया, नवम्बर 1 -- Deoria News: भागलपुर। भटनी-औड़िहार रेल खंड दोहरीकरण परियोजना के तहत रेवली रेलवे ढाला पर मशीन से दो नवंबर को पैचिंग कार्य कराया जाएगा। जिसके चलते दोपहर 12 बजे से साढ़े तीन बजे तक भागलपुर-पिंडी मार्ग पर आवागमन बंद रहेगा।रेलवे के रेजिडेंट इंजीनियर वीरेंद्र कुमार ने डीएम को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कार्य के चलते सड़क पर पूरी तरह से यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। वाहनों को वैकल्पिक रास्ते से गुजरना होगा। सुरक्षा के दृष्टि से चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे और यातायात गार्ड की तैनाती की जाएगी। यह भी पढ़ें- Katihar News: रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को लेकर रविवार को बारसोई-बलरामपुर मार्ग रहेगा पूरी तरह बंद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.