Deoria News: दो नदियों के जलस्तर में वृद्धि लेकिन खतरे के निशान से नीचे
देवरिया, जुलाई 17 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले की सीमा से होकर निकलीं दो नदियों के जलस्तर में गुरुवार को वृद्धि दर्ज की गई। जबकि बुधवार को छोटी गंडक नदी को छोड़ तीनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई। उधर बाढ़ कार्य खंड नदियों के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत नजर रखे हैं। वहीं अभी छोटी गंडक नदी गेज तक नहीं पहुंची है। सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे प्रवाहित हो रही हैं। जिले में सरयू, राप्ती, गोर्रा व छोटी गंडक नदियां खतरे के निशान से नीचे प्रवाहित हो रही हैं। वहीं गुरुवार की सुबह से शाम तक राप्ती व गुर्रा नदियों के जलस्तर में 10-10 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। जिसमें राप्ती नदी का 66.05 व गुर्रा नदी का 66.70 मीटर दर्ज किया गया। जबकि सरयू नदी का जलस्तर सुबह से शाम तक स्थिर रहा। शाम को नदी का जलस्तर 65.30 मीटर दर्ज किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.