Deoria News: दोहरा हत्या कांड: 37 दिन बाद भी हवा में तीर चला रही देवरिया एसओजी
देवरिया, नवम्बर 27 -- Deoria News: भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो के समीप हुए दोहरे हत्याकांड में 37 दिन का समय गुजर जाने के बाद भी देवरिया की एसओजी हवा में तीर चला रही है। पर्दाफाश की बात तो दूर, पुलिस घटना के कारणों तक का पता नहीं लगा सकी है। जबकि इस घटना में 100 से अधिक लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। हालांकि पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी इस घटना का जल्द पर्दाफाश करने का दावा कर रहे हैं।मईल थाना क्षेत्र के ग्राम इटहुरा हजाम के रहने वाले विनय कुमार यादव (36) पुत्र स्व.रामछबीला यादव गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कर्मचारी थे। रेलवे में तैनात मईल थाना क्षेत्र के करजहां गांव के रहने वाले वकील यादव (38) पुत्र स्व.राजदेव यादव के साथ गहरी मित्रता थी। 20 अक्टूबर की रात दोनों लोगों दशहरा का मेला करने के लिए लार की तरफ गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.