Deoria News: दोरांची नाले में मिला किशोरी का शव, परिजनों में कोहराम
देवरिया, अक्टूबर 15 -- Deoria News: रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र के दोरांची नाले की तरफ गई एक किशोरी पानी में डूब गई। गुरुवार को उसका शव उतराता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी अंकिता (16) पुत्री फौजदार बुधवार की रात लगभग 8:00 बजे भोजन करने के बाद घर से टहलने निकली थी। वह गौरा से सिधुआ मार्ग स्थित गांव के छठ घाट के पास दोरांची नाले में गिर गई। उसका चप्पल नाले के किनारे पड़ा था। जब देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गुरुवार की सुबह उसका शव नाले में उतराता दिखा। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। दरोगा ज्योति नार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.