देवरिया, अक्टूबर 16 -- Deoria News: रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। नाले की तरफ गई एक किशोरी पानी में डूब गई। दूसरे दिन उसका शव उतराता मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Deoria News: दोरांची नाले में मिला किशोरी का शव, परिजनों में कोहरामकिशोरी के लापता होने के बाद परिजनों ने की तलाश रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी अंकिता गोड (16) पुत्री फौजदार बुधवार की रात लगभग 8:00 बजे भोजन करने के बाद घर से टहलने निकली थी। वह गौरा से सिधुआ मार्ग स्थित गांव के छठ घाट के पास दो रांची नाले में गिर गई। उसका चप्पल नाले के किनारे पड़ा था। जब देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गुरुवार की...