देवरिया, जुलाई 24 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। बीआरडी पीजी कालेज देवरिया में बीएड सत्र 2026 में प्रवेश कराने पहुंचे छात्रों ने शुक्रवार को दोबारा फीस मांगे जाने का अरोप लगाते हुए डीएम आवास पर प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था कि उनसे प्रवेश परीक्षा कराने वाले बुंदेलखण्ड विश्व विद्यालय में पहले ही फीस ली जा चुकी है। अब यहां एडमिशन कराने पहुंचने पर दुबारा फीस मांगी जा रही है।

छात्रों का प्रदर्शन दो दर्जन से अधिक संख्या में बीएड छात्र करीब 4 बजे डीएम आवास पर पहुंचे और प्रदर्शन करने के साथ ही धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी ने बीएड प्रवेश परीक्षा कराया है। उन्होंने प्रवेश परीक्षा पास किया है और विश्वविद्यालय से उन्हें बीआरडीपीजी कालेज आवंटित किया गया है। इसके लिए उन्होंने प्रथम सेमेस्टर का फीस आनलाइन ...