देवरिया, नवम्बर 27 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर के मैदान में सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी की ओर से गुरुवार को आयोजित अश्वनी चौरसिया मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में देवांश एकेडमी ने गौरी बाजार की टीम को 42 रन से हराकर जीत दर्ज की। शानदार गेंदबाजी करने वाले देवांश एकेडमी के राजवीर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी देवांश एकेडमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 142 रन बनाए। टीम की ओर से अतुल ने 41 और अंकित ने 32 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौरी बाजार की पूरी टीम 100 रन पर सिमट गई। गौरी बाजार की ओर से नीरज ने 24 और वेदांत ने 18 रन बनाए। देवांश एकेडमी के राजवीर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 16 रन देकर चार विकेट झटके। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें...