देवरिया, नवम्बर 26 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। बुधवार को स्वर्गीय सुरेश प्रसाद अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में देवरिया स्पोर्ट स्टेडियम ने राणा क्रिकेट क्लब को 70 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। पांच विकेट हासिल करने पर देवरिया स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रतीक सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शिशुपाल राव ने खिलाड़ियों से परिचय कर मैच का शुभारंभ किया।रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में राणा क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी स्टेडियम की टीम ने सात विकेट खोकर 30 ओवर में 191 रन बनाए। प्रिंस यादव ने 46 व सैनिक ने नाबाद 43 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में अनुप कुशवाहा ने दो, अमन पटेल, वैभव कुश...