देवरिया, अगस्त 14 -- Deoria News: बंजरिया (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के शेखपुरा के समीप शुक्रवार की दोपहर एक स्कूली वैन में अचानक आग लग गई। गनीमत था कि उस समय वैन में बच्चे नहीं थे। धूधू कर पूरी वैन जल गई। मौके पर पहुंचे लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। लोग शार्ट सर्किट से वैन में आग लगने की आशंका जता रहे हैं।

गवर्नमेंट स्कूल वैन बघौचघाट थाना क्षेत्र के तुर्कपट्टी में एक प्राइवेट विद्यालय संचालित होता है। विद्यालय में छात्रों को ले आने व ले जाने के लिए वैन है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वैन बसडीला मैनुद्दीन में छात्रों को छोड़ने के लिए गई थी। छात्रों को छोड़ने के बाद वैन वापस विद्यालय के लिए लौट रही थी। अभी वैन शेखपुरा गांव के समीप पहुंची थी कि अचानक उसमें आग लग गई और धूधू कर जलने लगी। यह द...