Deoria News: देवरिया में सीडीओ की जांच में संस्कृत महाविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कर्मचारी सोते मिला, नहीं था कोई छात्र
देवरिया, जुलाई 31 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले में संस्कृत महाविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था की शुक्रवार की सुबह उस समय पोल खुल गई, जब सीडीओ राजेश कुमार सिंह एक संस्कृत महाविद्यालय की जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान एक कर्मचारी सोते हुए कुर्सी पर मिला, जबकि एक भी बच्चे महाविद्यालय में नहीं मिले। सीडीओ के निरीक्षण कर लौट जाने के बाद भी कर्मचारी की नींद नहीं खुली। इस मामले में सीडीओ ने कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। सीडीओ राजेश कुमार सिंह सुबह श्री विजय राघव संस्कृत महाविद्यालय पांडेयचक बरनई पहुंचे। कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ा करने के बाद वह पैदल ही अर्दली के साथ महाविद्यालय में पहुंचे। विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ था और परिसर में घास उगी हुई थी। जब अंदर जाकर देखे तो अवाक रह गए। एक कर्मचारी फर्राट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.