Deoria News: देवरिया में सब्जी व्यापारी की हादसे में मौत, परिवार में मातम
देवरिया, सितम्बर 8 -- Deoria News: रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के कुसुम्हा समीप सब्जी बेचकर लौट रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसुम्हा के रहने वाले चौथी कुशवाहा (59) पुत्र सीताराम कुशवाहा रात को सब्जी बेचने पकड़ी बाजार गए थे। रात को वह सब्जी बेचकर लौट रहे थे, अभी वह 1 किलोमीटर आगे कुसुमहा की तरफ एक मोड़ पर पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे वह धान की खेत में गिर गए, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो पाई। पूरी रात परिवार के लोग उनकी तलाश करते थे, लेकिन पता नहीं चल पाया। मंगलवार की सुबह लोग टहलने के लिए निकले तो उन्हें खेत मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.