देवरिया, अक्टूबर 8 -- Deoria News: मेहरौनाघाट (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के बरडीहा में भूमि विवाद के मामले में शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता समेत दो लोगों का पुलिस ने गुरुवार को चालान कर दिया। शहीद के पिता ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया तो बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाकर उन्हें लार सीएचसी की बजाय मेडिकल के लिए सलेमपुर भेज दिया गया। लोगों के हंगामे के बाद एसडीएम कोर्ट से निजी मुचलके पर उन्हें छोड़ दिया गया। लार थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपत निवासी शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता रविप्रताप सिंह का गांव के मैनेजर सिंह से भूमि विवाद चल रहा है। गुरुवार को मैनजर सिंह ने थाने में शिकायत की। आरोप है कि इस बीच थानेदार ने रवि प्रताप सिंह व दूसरे पक्ष के मृत्युंजय सिंह को थाने में बुलाया और शांतिभंग में चालान कि...