देवरिया, अक्टूबर 9 -- Deoria News: सुरौली(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम शराब के लिए पैसा नहीं देने पर एक बेटे ने लकड़ी के मुंगड़े से प्रहार कर पिता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बेटा फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं ।शराब के पैसे को लेकर हुआ विवाद सुरौली थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव के रहने वाले राम अवतार राय (65) पुत्र स्वर्गीय हरीद्वार राय गांव के बाहर मकान बनवाकर रहते थे। उनका दूसरे नंबर का बेटा सुनील राय उर्फ सत्तू राय शराब पीने का आदी है। अक्सर वह शराब पीकर घर में मारपीट करता था। शुक्रवार की शाम करीब 6:00 बजे वह घर पहुंचा और पिता राम अवतार राय से शराब के लिए पैसा मांगने लगा। उन्होंने पैसे देने से मना किया तो उनसे उलझ गया। विवाद के दौरा...