देवरिया, अक्टूबर 1 -- Deoria News: लार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के रक्शा टोला भीखम छपरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर गुरुवार की शाम एक व्यक्ति लाठी-डंडा, रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। लार थाना क्षेत्र रक्शा टोला भीखमछपरा निवासी रामेश्वर तिवारी (50) पुत्र स्व. जयमंगल तिवारी का पट्टीदार से काफी दिनों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। रास्ते की पैमाइश भी कराई गई थी। गुरुवार की शाम दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते बात बढ़ गई। रामेश्वर कुछ समझ पाते कि पट्टीदारों ने लाठी-डंडा, रॉड से लैस लोगों ने हमला कर दिया और मारपीट कर लहुलूहान कर दिया, जिससे ...