Deoria News: देवरिया में युवक की धारदार हथियार से हत्या
देवरिया, अक्टूबर 24 -- Deoria News: खुखुन्दू (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र स्थित पिपरा खेमकरन गांव में शनिवार की देर रात धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर दी गई। इस घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की हत्या के बाद परिवार में मातम छा गया। खुखुंदू थाना क्षेत्र स्थित पिपरा खेमकरन निवासी तेजबहादुर के पुत्र संदीप राजभर (22) शनिवार की रात 10 बजे अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच पट्टीदारी के लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इस हमले में संदीप घायल होकर दरवाजे पर ही गिर गए और तड़पने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। लोगों को आते देख हमलावर फरार हो गए। घायल संदीप को लेकर परिजन महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.