Deoria News: देवरिया में मुजुरी पुल के पास सड़क किनारे मिला पूर्व प्रधान का शव
देवरिया, नवम्बर 22 -- Deoria News: खुखुन्दू(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के मुजुरी पुल के समीप रविवार को सड़क किनारे एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक की पहचान पड़री बनमाली गांव के पूर्व ग्राम प्रधान संजय प्रसाद उर्फ श्यामा (50) पुत्र शिवदेनी प्रसाद के रूप में हुई है। संजय प्रसाद शनिवार की सुबह ही घर से निकले थे। वह भटनी क्षेत्र के चांदपार स्थित एक स्कूल में वाहन चलाने का कार्य करते थे। इसके साथ ही वह गांव के पूर्व प्रधान भी रह चुके थे। रविवार को मुजुरी पुल के पास उनका शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।सूचना मिलने पर खुखुन्दू पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.