Deoria News: देवरिया में भोर में तड़तड़ाई पुलिस की गोलियां, सुपारी किलर को पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
देवरिया, अक्टूबर 27 -- Deoria News: देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के रुद्रपुर में मंगलवार की भोर में पुलिस की गोलियां तड़तड़ा उठी, मुठभेड़ में पुलिस ने एक सुपारी किलर को गिरफ्तार किया। एसपी अभिजीत आर शंकर समेत अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंच कर प्रकरण की जानकारी ली। दबोचे गए सलमान ने रुद्रपुर सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की 3 लाख की सुपारी लेकर हत्या किया था। बाइक सवार इसका साथी अंधेरा का लाभ उठाकर फरार हो गया। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस भोर में अवस्थी चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस बीच बाइक सवार दो लोग आते दिखे, पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए इशारा किया तो वह बाइक मोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा करना शुरू किया तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंकने शुरू कर दिए। शिहोरचक के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.