देवरिया, अगस्त 28 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के सदर कोतवाली के बेलडाड मोड़ के समीप गुरुवार की रात पुलिस से बदमाश की मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश को पैर में गोली लग गई। उसे उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। एसपी अभिजीत आर शंकर समेत अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल पहुंच जानकारी ली।

घटनाक्रम गुरुवार की देर रात कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दिया कि एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश बेलडाड मोड़ के समीप आ रहे है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई और बदमाशो की तलाश करने लगी। इस बीच एक बाइक पर दो युवक आते नजर आए, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह बरहज रोड की तरफ भागने लगे।

मुठभेड़ का विवरण इस बीच उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक लेकर गिर पड़े। इसके बाद दोनों भागने लगे। उसमे...