देवरिया, अक्टूबर 23 -- Deoria News: पिंडी (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में प्रेमी की शादी किसी दूसरे से तय होने की भनक लगते ही शुक्रवार को एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई और प्रेमी से ही शादी करने की जिद करने लगी। सूचना मिलते ही मौके पर प्रभारी निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। दो घंटे तक पुलिस ने काफी मशक्कत की और बातचीत कर शादी कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद युवती मोबाइल टावर से नीचे उतरी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। उधर दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने में बुलाया है। लार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती पड़ोस के ही एक युवक से प्रेम करती है। दोनों का प्रेम प्रसंग कई वपर्षों से चला आ रहा है। प्रेमी उससे ही शादी करने का आश्वासन दिया था। इस बीच युवक की शादी दूसरे जगह तय हो गई। इस...