Deoria News: देवरिया में पुलिसकर्मियों पर पशु तस्करों ने चढ़ाई पिकअप, सिपाही घायल
देवरिया, अक्टूबर 15 -- Deoria News: भाटपाररानी(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में गुरुवार को पशु तस्करों ने पशु लदी गाड़ी को रोकने पहुंची पुलिस टीम पर पिकअप चढ़ाकर रौंदने का प्रयास किया। इस दुस्साहस में एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप को पकड़ लिया। उसमें से बरामद चार गोवंशों को कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य सरगना फरार हो गया। बनकटा थाने की पुलिस भोर में गश्त पर थी। मुखबिर ने सूचना दी कि कार्यकाट गांव के समीप से कुछ ही देर में पशु लदी पिकअप गुजरने वाली है। इस पर पुलिस टीम हरकत में आ गई। इस बीच एक पिकअप आते हुए नजर आई। पुलिस टीम ने पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो चालक पुलिस टीम पर ही पिकअप चढ़ाकर भागने का प्रयास किया। पिकअप की ठोकर से सिपाही चंद्रशेखर कुमार घायल हो गए। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.