Deoria News: देवरिया में दो डूबते बच्चों को बचाया, खुद नाले में समा गया बालक
देवरिया, जुलाई 24 -- Deoria News: महदहां (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के नोनिया टोला के समीप कोइलार नाले में शुक्रवार शाम एक बालक की डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाले में डूब रहे दो बच्चों को बचाने के दौरान वह खुद गहरे पानी में समा गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सीएचसी पर कुछ देर हंगामा करने के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर घर चले गए। भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम पयासी के खटीक टोला निवासी रौनक (12) पुत्र जसवंत खटीक अपने दो साथियों के साथ कोइलार नाले में नहाने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्नान करते समय उसके हमउम्र दो बच्चे डूबने लगे। यह देख रौनक ने छलांग लगा दी और दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर पहुंचा दिया, लेकिन खुद गहरे पानी में डूब गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे बाहर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.