देवरिया, अगस्त 17 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के बैतालपुर डिपो के समीप रविवार की रात दो कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वही आठ लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गय। देवरिया की तरफ से गोरखपुर की जा रही एक कार देर रात अचानक अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि कार डिवाइडर पार करते हुए विपरीत दिशा वाली लेन में पहुंच गई। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। देवरिया की तरफ से जा रही कार में टक्कर के बाद आग लग गई। वाहन में सवार लोगों के फंस जाने से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सभी को वाहन से निकाल कर मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां एक कार चालक की मौत हो गई। हालांकि अभी तक ...