Deoria News: देवरिया में दिनदहाड़े पिस्टल दिखाकर बाइक सवार युवक का अपहरण, सनसनी
देवरिया, सितम्बर 28 -- Deoria News: महुआडीह (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के बलटिकरा चौराहे के समीप से सोमवार की दोपहर बुलेट सवार एक युवक का कार सवारों द्वारा पिस्टल दिखाकर अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। युवक के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस रुपये के लेनदेन समेत अन्य बिदुओं पर भी जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर देने का दावा कर रही है। पिपरा मदन गोपाल निवासी आयुष सिंह(30) पुत्र राजेश सिंह बुलेट बाइक से दोपहर बाद बलटिकरा चौराहे पर आया था। वह एक माल के समीप पहुंचा था कि अचानक एक लग्जरी कार आकर रुकी और अभी आयुष कुछ समझता, उसके पहले ही उसे पिस्टल दिखाकर अपनी गाड़ी में कार सवारों ने खींच लिया। यह भी पढ़ें- Deoria News: युवती के अपहरण के आरोपी चढ़े पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.