देवरिया, अगस्त 13 -- Deoria News: देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। देवरिया में गुरुवार को तिरंगा यात्रा के दौरान करीब दो दर्जन छात्राएं बेहोश हो गई। जुलूस में शामिल छात्राओं के अचेत होकर गिरने और चक्कर आने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी को मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। मौके पर डीएम मधुसूदन हुलगी भी पहुंच गए हैं। छात्रों के इलाज करने में डॉक्टरों की टीम लगी है। यह भी पढ़ें- तिरंगा यात्रा में नहीं गए, राष्ट्रगान का भी किया अपमान; बिहार के 13 शिक्षकों पर अब लटकी कार्रवाई की तलवार गुरुवार की दोपहर राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज की छात्राएं भी शामिल थी। यात्रा निकलने के कुछ ही देर बाद कुछ छात्राओं ने चक्कर आने की शिकायत की। इस दौरान कुछ छात्राएं अचेत होकर ...