देवरिया, अक्टूबर 21 -- Deoria News: देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार गांव में मंगलवार की आधी रात को अचानक एक झोपड़ी में आग लगने से बाप-बेटी और भाई समेत तीन की जलकर मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। उपचार के लिए महिला को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। एसपी अभिजीत आर शंकर समेत अन्य अधिकारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।नोनापार गांव निवासी जितेंद्र प्रसाद (32) पुत्र लालचंद की झोपड़ी में आधी रात को अचानक आग लग गई। इस घटना में जितेंद्र, बालकिशन पुत्र अदालत, शनि (3) पुत्री जितेंद्र, लीला पत्नी जितेंद्र उसी में घिर गए। यह भी पढ़ें- देवरिया में आग का तांडव, झोपड़ी में जिंदा जले बाप-बेटी और भाई, महिला ही हालत गंभीर आसपास...