Deoria News: देवरिया में ईओ के अपहरण की कोशिश, चेयरमैन की तहरीर पर पुलिस कर रही जांच
देवरिया, अक्टूबर 9 -- Deoria News: देवरिया/ बंजरिया, हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के पथरदेवा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) की गुरुवार की रात कुछ लोगों ने अपहरण की कोशिश की। मामले में चेयरमैन की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस को दिए तहरीर में नगर पंचायत पथरदेवा के चेयरमैन कमलेश सिंह ने लिखा है कि हिमांशु सिंह पथरदेवा नगर पंचायत में बतौर अधिशासी अधिकारी (ईओ) के पद पर तैनात हैं। 8 अक्टूबर को वे किसी काम से देवरिया गए थे। वहां पर कुछ अपरिचित चेहरे ईओ की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। इसकी जानकारी होने पर ईओ डर गए। रात 11 बजे वे पथरदेवा स्थित चेयरमैन के घर पहुंचे और घटना क्रम की जानकारी दी। उस समय भी ईओ के मोबाइल पर एक व्यक्ति का बार-बार फोन आ रहा था। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.