Deoria News: देवरिया में आज 305 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम
देवरिया, अगस्त 29 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को देवरिया जिले के मझौलीराज में आएंगे। यहां सलेमपुर और भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। 1 घंटे 15 मिनट के अपने कार्यक्रम में शिलान्यास, लोकार्पण के अलावा सभा को संबोधित करेंगे। इसकी सभी तैयारियां शुक्रवार को पूरी कर ली गई। डीएम मधुसूदन हुल्गी, एसपी अभिजीत आर शंकर समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह हेलीकाप्टर से 11 बजे मझौलीराज कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और 12 बजकर 15 मिनट पर निकल जाएंगे। इस दौरान वह 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जिसमें नवलपुर छोटी गंडक नदी पर बन रहे 36.66 करोड़ रुपये का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.