देवरिया, अगस्त 2 -- Deoria News: बैतालपुर (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के बैतालपुर उपनगर के सब्जी मंडी के समीप एक 25 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका शव रविवार की सुबह मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के पीछे कर्ज बताया जा रहा है। बैतालपुर उपवनगर के सब्जी मंडी निवासी रिशु बरनवाल (25) पुत्र अजय बरनवाल का शव रविवार की सुबह घर के रोशनदान में कपड़े से फंदे से लटका मिला। परिजनों ने देखा तो तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।लोगों का कहना है कि वह कई लोगों से कर्ज ले रखा था, जिससे वह पिछले कई दिनों से परेशान व तनाव में चल रहा था। लोगों का मानना है कि इसी कारण उसने इस तरह का कदम...