Deoria News: दूसरे दिन भी नदी में युवती की तलाश करती रही एसडीआरएफ
देवरिया, जुलाई 20 -- Deoria News: बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के गौरा की एक युवती के नदी में डूबने की आशंका में एसडीआरएफ रविवार को भी सरयू में युवती की तलाश करती रही। हालांकि युवती का पता नहीं चल सका। नगर के गौरा निवासी सुमन सोनकर 22 पुत्री नंदलाल सोनकर, शुक्रवार की शाम घर से टहलने के लिए निकली थी। देर शाम तक घर न लौटने पर घर वालो ने खोजबीन शुरू की। यह भी पढ़ें- Unnao News: गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का नहीं लगा सुरागतलाश अभियान आसपास और रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार कप सुबह मलंग शाह घाट के निकट उंसकी चप्पल मिली। सूचना पर पुलिस ने नदी में युवती की तलाश शुरू कर दी है। एसडीआरएफ के अलावा स्थानीय गोताखोर और नाविक भी दिन भर नदी की खाक छानते रहे। गौरा से मोहन सेतु के निकट तक तलाशी अभियान चला। हालांकि युवती का कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.