देवरिया, अक्टूबर 18 -- Deoria News: रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गोर्रा नदी में छलांग लगाए युवक का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चला सका। हालांकि पुलिस युवक का पता लगाने के लिए दिन भर परेशान रही। एकौना थाना क्षेत्र के पचलड़ी गांव के रहने वाले राजेन्द्र गोड़ का बेटा नागेन्द्र उर्फ बड़कू (32) बैंगलोर में रहकर पेंट पॉलिस का काम करता था। करीब दो माह पहले वह घर आया था। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे नागेन्द्र पिड़रा घाट पुल पर पहुंचा। जहां पुल पर अपना चप्पल निकाल कर एकाएक नदी में कूद गया। पुल से उसे कूदते देख लोग चिल्लाने लगे। लेकिन नदी में पानी अधिक होने के कारण नागेन्द्र धारा के साथ बहने लगा। यह भी पढ़ें- Balia News: दूसरे दिन भी नहीं लगा नदी में कूदने वाले भरत का सुराग युवक के नदी में छलांग लगाने की सूचना मिलते ही रुद्रपुर के कोतवाली प्रभारी कल्याण स...