Deoria News: दूसरी बार भी बोर्ड बैठक में नहीं पहुंचे सभासद, करना पड़ा स्थगित
देवरिया, सितम्बर 26 -- Deoria News: रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत रामपुर कारखाना में शुक्रवार को प्रस्तावित बोर्ड की बैठक में एक भी सदस्य के नहीं पहुंचने से बैठक स्थगित करनी पड़ा। अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी की कार्यप्रणाली से नाराज 10 निर्वाचित और दो मनोनीत सदस्यों के सामूहिक इस्तीफे के बाद नगर पंचायत में चल रहा गतिरोध अभी बना हुआ है। इससे पहले 7 सितंबर को भी बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन इसमें भी सदस्यों के नहीं पहुंचने से बैठक स्थगित करना पड़ा था। नगर पंचायत अध्यक्ष शिवकुमारी देवी ने शुक्रवार को बोर्ड की बैठक बुलाई थी। बैठक में नगर पंचायत के विकास कार्यों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी थी, लेकिन निर्धारित समय पर एक भी सदस्य बैठक में नहीं पहुंचा। इसके कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा। गौरतलब है कि अध्यक्ष और अधिशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.