Deoria News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
देवरिया, जुलाई 31 -- Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। खामपार थाना की पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को थाना क्षेत्र के भठवा तिवारी स्थित सरकारी नलकूप के पास से दबोच लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना खामपार में पंजीकृत मुकदमा संख्या 149/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(m), 87, 61(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(एल)/6 के तहत दर्ज मामले में वांछित आरोपी परविन्द कुशवाहा उर्फ प्रवीण (21) पुत्र रामनरेश कुशवाहा निवासी भठवा तिवारी, थाना खामपार को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार आरोपी को भठवा तिवारी स्थित सरकारी नलकूप के समीप से हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया सहित आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.