Deoria News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को चुनकी घाट पर प्रकाश, बैरिकेडिंग और गोताखोरों की रहेगी व्यवस्था
देवरिया, अक्टूबर 13 -- Deoria News: भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। मुख्य राजस्व अधिकारी चंद्रेश कुमार ने सोमवार को तहसील भाटपाररानी क्षेत्र के पूजा पंडालों और मूर्ति विसर्जन स्थल चुनकी घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा सहित सभी आवश्यक प्रबंध दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए घाट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, नाव और गोताखोरों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Deoria News: प्रतिमा विसर्जन के लिए हटाई जाएंगीं 40 जाली मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.