Deoria News: दुर्गा पाण्डाल की झांकी देखने को लग रहा तांता
देवरिया, अक्टूबर 20 -- Deoria News: रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रुद्रपुर का अचानक भयानक दल हर वर्ष अपनी झांकी को लेकर चर्चा में रहता है। इस बार यहां के कलाकार दीपक वर्मा ने कोलकाता रेप काण्ड पर हाईकोर्ट के फैसले पर झांकी सजाया है। इसके साथ ही जबलपुर के नर्वदा नदी में नाव पलटने मां और बेटे के डूबने की भी मार्मिक झांकी बनाई गई है। पाण्डाल में नारी सुरक्षा और सम्मान को भी दिखाया गया है।रुद्रपुर के पुरानी बाजार में राधेश्याम गांधी के दरवाजे पर अचानक भयानक द्वारा मां दुर्गा की मूर्ति रखी जाती है। इसके साथ ही यहां कमेटी के मख्य कलाकार दीपक वर्मा द्वारा समय के अनुसार झांकी सजाई जाती है। यहां पहलगाम आतंकी हमला, आपरेशन सिन्दूर, कारगिल युद्ध, फतेहपुर नरसंहार आदि पर झांकी सजाने के साथ ही देवरिया के चर्चित टीएसआई रामवृक्ष यादव पर झांकी बनाई चुकी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.